भारत में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसान मुख्य रूप से बारिश के मौसम और एक शक्तिशाली कृषि सप्लाई चैन मैनेजमेंट पर निर्भर करते हैं। किसानों को उपभोक्ताओं, नियामकों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और खुदरा विक्रेताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने की जरूरत है। आधुनिक खेतीमें इन समस्याओं पर अलग-अलग उपाय उपलब्ध है। किंतु यह उपाय हर वक्त सभी किसानों के लिए मददगार साबित होंगे, ऐसा नहीं है। साथ ही उनकी खेत की जमीन और जरुरते भी अलग होती है।